लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार वन रक्षक

0
145

दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह में सागर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पन्ना टाइगर रिजर्व के वनकर्मी को 10 हज़ार की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।दरअसल, वन रक्षक जितेंद्र पटेल को उनके सरकारी दफ्तर से ही 10 हज़ार की घुस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी वन विभाग के मडियादो वन क्षेत्र का कर्मचारी है। उसने फरियादी हटा निवासी हक्काई पटेल से ट्रेक्टर ट्राली सुपुर्द करने के एवज में रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत फरियादी ने लोकायुक्त से कर दी। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here