भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप, नौकरी दिलाने का दिया था झांसा

0
90

जबलपुर: भाजपा नेता पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप लगा है। युवती का आरोप है कि नौकरी दिलाने के नाम पर भाजपा नेता उसे जबलपुर से भोपाल ले गया और कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके रोने पर जबलपुर हाईवे पर छोड़कर चला गया। उसने युवती का नंबर भी ब्लॉक कर दिया है। नौकरी नहीं मिलने पर युवती भोपाल पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें- फर्जी पत्रकार गैंग का पर्दाफाश, रौब दिखाकर कर रहे थे वसूली

पीड़िता ने बताया कि वह जबलपुर में प्राइवेट कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर है। वह नौकरी की तलाश में नगर निगम पहुंची थी। वहां उसकी मुलाक़ात शशिकांत सोनी से हुई। शशिकांत ने युवती का रिज्यूम और डॉक्यूमेंट देखे। करीब एक घंटे तक युवती से बात करने के बाद शशिकांत ने कहा कि, वह उसकी सरकारी नौकरी लगवा देगा लेकिन इसके कुछ खर्च लगेगा। युवती ने खर्च के बारे में पूछा तो उसे 1.80 लाख रुपये लाने के लिए कहा। युवती इसके लिए भी तैयार हो गई।

रुपये जुटाने के बाद युवती ने शशिकांत को फोन किया। उसने कहा कि, सभी नेता भोपाल में रहते है, उसे भोपाल चलना होगा। 5 मार्च को सुबह पांच बजे शशिकांत युवती को भोपाल लेकर निकला। भोपाल पहुंचने पर उसने युवती से गाड़ी में बैठने के लिए कहा और रिज्यूम व डॉक्यूमेंट लेकर कहीं चला गया। एक डेढ़ घंटे बाद लौटने पर उसने अपने कुछ और काम ख़त्म करने की बात कही। युवती इसमें राजी हो गई। वह युवती को कई जगह ले गया। शाम को दोनों ने नाश्ता किया।

ये भी पढ़ें-  सात साल की मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद रात करीब 9 बजे वह कार को किसी सुनसान जगह ले गया और युवती के साथ संबंध बनाए। वह रोने लगी। आरोपी रात में ही युवती को जबलपुर लेकर लौटा और उसे हाईवे पर छोड़ दिया। वहां से वह अपने घर चली गई। इसके बाद भी दोनों के बीच बाते होती थी। युवती जब भी उससे नौकरी का पूछती, वह गुस्सा करने लगता। अब उसने युवती का नंबर भी ब्लॉक कर दिया है। इसके बाद युवती ने पुलिस में शशिकांत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

भाजपा नेता शशिकांत सोनी कई पदों पर काम कर रहा है। वो क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया का आजीवन सदस्य है। इसी के साथ एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, भारत सरकार के डुमना एयरपोर्ट की सलाहकार समिति में सदस्य है। कोविड के दौरान जिला आपदा प्रबंधन समिति का सदस्य बना। शशिकांत नगर निगम जबलपुर के नगर विक्रय समिति का सदस्य भी है। इसके साथ ही भाजपा नेता अधिमान्यता पत्रकार आयोग, नई दिल्ली के NGO का पूर्व जिला अध्यक्ष भी रह चुका है।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here