रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा में जेपी सीमेंट के प्लांट में ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। यहां पर बायलर में ब्लास्ट होने से तीन मजदूरों के झुलस जाने की खबर है। इस घटना के बाद कंपनी प्रबंधन इस पर पर्दा डालते हुए नज़र आये और गुपचुप तरीके से घायलों को स्मृति अस्पताल में भर्ती करवा दिया। वहीं, मामले में पुलिस का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नही है। सूत्रों की माने तो पुलिस भी चोरी छुपे घायलों के बयान लेने अस्पताल पहुंची थी।
ये भी पढ़ें- शादी का प्रपोजल ठुकराया तो युवती को किडनेप करने पहुंचा, भीड़ ने पीटा
घायलों की माने तो पाइप लाइन में ब्लास्ट होने अचानक आग के गोले नीचे गिरने लगे थे। जब तक मजदूर कुछ समझ पाते इससे पहले ही झुलस गए थे। वह बिल्डिंग का कार्य कर रहे थे। उसी दौरान ब्लास्ट हो गया।



