इंदौर: इंदौर के आज़ाद नगर थाना क्षेत्र से रिश्तों का कत्ल कर देने की वारदात सामने आई है, ज्सिमें लव ट्राइएंगल के चक्कर मे भाई ने ही भाई को गला रेत दिया। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है और वह ICU में भर्ती है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू क रदी है।
आज़ाद नगर थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि घटना मीना पैलेस कॉलोनी की है। यहां के रहने वाले जीवन पर उसके मामा के बेटे सुंदर ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में जीवन की गले की नस कट गई है। उसकी हालत गंभीर है। यह हमला लव ट्राइएंगल के कारण हुआ है।
दरअसल सुंदर की एक गर्लफ्रैंड है। जीवन भी उससे मोबाइल पर बात करता था।सुंदर को यह बात पसंद नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनो भाइयों में विवाद हुआ था। सुंदर ने जीवन को अपनी प्रेमिका से बात करने के लिए मना किया था लेकिन जीवन ने इस बात से इनकार कर दिया। इसके बाद सुंदर ने पीछे से जीवन के गले पर चाकू से वार कर दिया और फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।




