पुलिसकर्मियों पर अड़ीबाजी का केस दर्ज,डीसीपी ने दोनो को किया निलंबित।

0
63

भोपाल से अड़ीबाजी और वसूली के आरोप में दोषी पाए जाने पर दो पुलिस कर्मियों के निलंबित होने की खबर सामने आई हैं। दरअसल चूनाभट्टी थाने में पदस्थ एक एएसआई और एक आरक्षक पर कार्रवाई करते हुए DCP विजय खत्री ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है। दोनों पुलिसकर्मियों पर IPC की धारा 384 और 34 के तहत मामला भी दर्ज किया गया है।बताया जा रहा है कि चूनाभट्टी थाने में पदस्थ ASI राम सिंह और एक आरक्षक ने एक अन्य आरोपी अभिषेक गुप्ता के साथ मिलकर कुछ युवकों से वसूली की थी, जिसकी जानकारी लगने के बाद डीसीपी ने दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है।इस कार्यवाही के बाद से भोपाल पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।तो वही इस कार्यवाही की प्रशंसा भी हो रही है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here