युवती की हत्या कर पॉलीथिन में पैक किया शव, पत्थर बांधकर तालाब में फेंका

0
68

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक युवती की निर्मम हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने उसकी हत्या कर उसका शव पॉलीथिन से बांधकर तालाब में फेंक दिया। किसी को घटना की जानकारी नहीं मिले इसके लिए उसके शव को पत्थर से बांध दिया गया। बावजूद इसके उसका शव पानी के ऊपर आ गया। तालाब में नहाने गए लोगों की नजर शव पर पड़ी तो मामला सामने आया। घटना जांजगीर-चांपा जिले की है।

ये भी पढ़ें- चार बेटियां होने पर गर्भवती के साथ मारपीट, घर से निकाला

जानकारी के मुताबिक, 21 वर्षीय सुमन यादव 21 जून से लापता थी। शुक्रवार को उसके गायब होने की रिपोर्ट परिजनों ने पुलिस में लिखवाई। पुलिस भी युवती की तलाश में जुट गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार शाम ही गांव के कुछ लोग तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान उन्होंने तालाब में तैरता हुआ शव देखा।

ये भी पढ़ें-  IAS अफसर के बेटे ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली

ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। शव निकालने पर पता चला कि यह शव सुमन यादव का है। उसकी लाश आधी सड़ चुकी थी। लाश को बड़े पॉलीथिन से बांधा गया था। उसके शरीर से पत्थर भी बांध दिए गए थे। एक नहीं बल्कि 2 पत्थरों को लाश से बांधा गया था।

ये भी पढ़ें-  निलंबित DSP का डिमोशन, बनाए गए निरीक्षक

पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश शुरू की गई है। जिस तरह से युवती का शव मिला है, उससे पुलिस को यही लग रहा है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here