दो कारो के बीच भिड़ंत,क्रेन की मदद से रास्ते से हटाया कारो को,कार सवारों को आई मामूली चोट।

0
71
accident

इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में कल रात दो कारो में जोरदार भिड़ंत हो जाने का मामला सामने आया है।गनीमत रही कि हादसे में कार में सवार लोगो को मामूली चोट आई है । पुलिस ने दोनों कारो को जब्त कर लिया है।

दरअसल हादसा विजयनगर थाना क्षेत्र के लोटस चौराहे का है । यहाँ रात को तेजगति कार एक अन्य कार से टकरा गई । हादसा इतना जोरदार था की दोनों कारे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । हादसे में दोंनो कार में सवार लोगो को मामूली चोट आई है । पुलिस ने दोनों कारो को क्रेन की मदद से रास्ते से हटाया । मामले में पुलिस प्रकरण दर्जकर जाँच शुरू कर दी है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here