मामूली विवाद में पिता पुत्र पर जानलेवा हमला, बेटे की मौत पिता गम्भीर।

0
92

अनूपपुर।अनूपपुर से ऐसी वारदात सामने आ रही है जिसमे मामूली विवाद के चलते कुछ लोगों ने एक पिता और उसके पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में जहाँ बेटे की मौत हो चुकी है तो वहीं पिता अस्पताल में मौत से सँघर्ष कर रहा है

दरअसल मामला अनूपपुर के रामनगर थाना क्षेत्र का है।यहां कल रात मामूली बात को लेकर आरोपी अंकित दुबे और मृतक राजा केवट के बीच विवाद और गालीगलौच हो गया।विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया।झगड़े की जानकारी मिलने पर मृतक राजा के पिता औऱ उनके साथ कुछ लोग घटनास्थल पर पहुँचे और बीच बचाव करने लगे।इतने में आरोपी अंकित दुबे और उसके साथियों ने डंडे का नुकीला भाग राजा के गले मे घोप दिया।जिसके बाद आनन फानन में राजा को लहूलुहान हालत में इलाज के लिये ले जाया गया।

इतने में आरोपी ने राजा के पिता के पेट मे भी चाकू घोप दिए।इलाज के दौरान बेटे राजा की मौत हो गयी है।तो वही उसके पिता लालमन को बिलासपुर रेफर किया गया है।उनकी हालत भी गम्भीर बनी हुई है।पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।साथ ही कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में ले लिया है।हालांकि अभी तक विवाद का कारण पता नही चल सका है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here