भोपाल.: चुनावी साल में प्रदेश के राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है। हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पूर्ववर्ती कमल नाथ सरकार के गिरने की वजह विधायकों की खरीदफरोख्?त बताते हुए एक बयान दिया था। उन्होनें कहा था- 'हे प्रभु, हे महाकाल, कांग्रेस में दूसरा कोई ज्योतिरादित्य सिंधिया पैदा न हो।' उनके इस बयान पर तुलसी सिलावट ने पलटवार किया है।
ये भी पढ़ें – पड़ोसी ने लगाया छेड़छाड़ का झूठा आरोप, परेशान होकर युवक ने दी जान
तुलसी सिलावट ने कहा कि कांग्रेस जितनी बची है, दिग्विजय सिंह उसे भी खत्म कर देंगे। उन्होनें दिग्विजय सिंह को कांग्रेस का कोरोना बताया और कहा कोरोना की उत्पत्ति चीन से हुई है इसलिए दिग्विजय सिंह को भी चीन में ही जन्म लेना था। यह मेरी महाकाल से प्रार्थना है।



