नशे में धुत पति ने पत्नी पर डंडे से किए ताबड़तोड़ वार, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

0
55

रायगढ़: नशे में धुत पति ने पत्नी पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। फिर उसे मरने के लिए छोड़ दिया। वह दर्द से तड़पती रही लेकिन उसे अस्पताल लेकर नहीं गया। तड़प-तड़पकर महिला ने शनिवार को दम तोड़ दिया। पत्नी के मरने के बाद आरोपी ने रिश्तेदारों को फोन कर सूचना दी। घटना छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने दी जान, दिल्ली पुलिस को बताया जिम्मेदार

पुलिस ने बताया कि, सागर धनुहार और उसकी पत्नी गणेशी धनुहार को शराब पीने की लत थी। शुक्रवार को दोनों ने साथ बैठकर शराब की, जिसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि सागर अपना आपा खो बैठा। उसने आव देखा ना ताव और डंडा लेकर पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। हमले में गणेशी बुरी तरह से घायल हो गई।

ये भी पढ़ें-  सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ हैवानियात की हदें पार, 10 लोगों ने किया गैंगरेप

पत्नी पर हमले करने के बाद सागर अपने काम पर चला गया। गणेशी दर्द से तड़पती रही। उसके मुंह से आवाज भी नहीं निकल पा रही थी, जिससे वह किसी को बुला सके। रात को पति वापस घर आया तो भी पत्नी को अस्पताल लेकर नहीं गया। दर्द से तड़प-तड़पकर गणेशी ने शनिवार तड़के दम तोड़ दिया। पत्नी की मौत के बाद उसने परिवारवालों को जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- ईंधन भरते हुए पेट्रोलियम डिपो में ब्लास्ट, 7 झुलसे

मृतका की भाभी गुलापी धनुहार ने बताया कि घर का आंगन एक ही होने के बाद भी उन्हें इस बात की जानकारी नहीं मिली कि दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ है, क्योंकि सभी मजदूरी के लिए घर से बाहर थे। वे सभी वापस लौटे और अपने-अपने काम में लग गए। रात में खाने खाने के बाद सभी सोने चले गए। आज तड़के सागर ने शोर मचाते हुए कहा कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है। जब परिवार वाले उसके कमरे में घुसे, तो गणेशी मरी हुई पड़ी थी। उसके सिर से खून बह रहा था। बहुत पूछने पर उसने पूरी बात बताई।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here