बालाघाट: मध्यप्रदेश के बालाघाट में शुक्रवार रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। इसमें से एक एरिया कमांडर और एक गार्ड है। दोनों पर 14-14 लाख रूपये का इनाम रखा था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुठभेड़ में शामिल जवानों की हौंसलाअफजाई की है।
ये भी पढ़ें – पड़ोसी ने बेटे पर लगाया चोरी का आरोप,परिवार में ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब तीन बजे कदला के जंगल में हॉकफोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें जवानों ने दो महिला नक्सलियों सुनीता और सरिता कों ढेर कर दिया। सुनीता भोरम देव में एरिया कमांडर रही थी और फिलहाल विस्तार दलम में काम कर रही थी। वहीं सरिता नक्सली कबीर की गार्ड रह चुकी थी। वर्तमान में वह विस्तार दलम में सक्रिय थी। दोनों के शव भी बरामद हो गए।
ये भी पढ़ें – इंदौर के डॉक्टर के बेटे की कानपुर में हत्या, शादी में हुआ था विवाद
दोनों नक्सलियों पर पुलिस ने 14-14 लाख रूपये का इनाम रखा था। घटना के बाद पुलिस ने बालाघाट के जंगलों में तलाशी अभियान छेड़ दिया है। नक्सली मुठभे? में दो ब?ी महिला नक्सलियों को मारे जाने की खबर मिलने के बाद बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ, हॉकफोर्स सीओ घटनास्थल पर पहुंच गए।



