चित्तौड़गढ़: क्रिकेट खेल रहे पिता-पुत्र को एक युवक ने टोका तो उस पर बैट से हमला कर दिया। युवक का कहना सिर्फ इतना था कि यहां क्रिकेट खेलने से घरों की खिड़कियां और कारों के कांच टूट सकते हैं। बैट से युवक पर हमला करने से वह बुरी तरह घायल हो गया है। उसके सिर में टांके आए हैं। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें – कार से चार किलोमीटर घसीटा, बाहर आई सिर और पीठ की हड्डियां
जानकारी के मुताबिक पिता-पुत्र कॉलोनी में क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान अमित ने उन दोनों से कहीं दूर जाकर क्रिकेट खेलने के लिए कहा। उसका कहना था कि यहां क्रिकेट खेलने से सड़क पर खड़ी कारों के कांच और घरों की खिड़कियां टूट सकती है। अमित के इतना कहते ही अधेड़ गुस्से में आ गया और बैट से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिए।
ये भी पढ़ें – चाकू मारकर नाबालिग की हत्या, कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हुए अमित को अस्पताल लेकर पहुंचे। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है जिससे उसे 7 टांके आए हैं। बताया जा रहा है कि अमित इंजीनियर है और मुंबई में नौकरी कर रहा है। छुट्टियों में वह अपने घर आया था। वहीं, हमला करने वाले पिता-पुत्र को भी कोई नहीं जानता क्योंकि दोनों कुछ ही दिन पहले वहां किराए से रहने आए हैं।




