बच्चों के साथ कुकर्म करता रहा पिता, तबीयत बिगड़ने पर सामने आई सच्चाई

0
82

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक महिला जिसे अपना जीवनसाथी मानती रहे उसी ने उसके दोनों बच्चों के साथ कुकर्म करता रहा। 8 साल के बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर सौतेले पिता की करतूत सामने आई। वह सिर्फ बेटी ही नहीं 10 साल के बेटे के साथ भी कुकृत्य करता रहा। सच्चाई सामने आने पर आरोपी फरार हो गया है। वही दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें – मंडला कलेक्टर हर्षिका सिंह बनी इंदौर निगमायुक्त

महिला ने बताया कि उसके पति की मौत 5 साल पहले हो गई थी। इसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली। मंगलवार को बेटी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए लेकर पहुंचे। यहां जांच के दौरान डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के साथ रेप हुआ है। साथ ही यह भी पता चला कि आरोपी कुंदन बेटे के साथ भी 2 साल से गंदी हरकतें करता आ रहा है।

महिला सफाई कर्मी है। जब वह काम से लौटी तो देखा कि बेटी पेट दर्द से तड़प रही थी। वह उसे अस्पताल लेकर पहुंची तो बच्ची के साथ ही ज्यादती बात सामने आई। महिला ने आरोपी पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। सच्चाई सामने आने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उसने बच्चों को धमकी दे रखी थी कि किसी को सच बताया तो वह उन्हें जान से मार देगा। उसकी धमकियां से डरकर बच्चों ने भी कभी अपनी मां को यह बात नहीं बताई।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here