महिला मित्र की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एएसआई ने 15 दिन पहले खाया था जहर,शुक्रवार को तोड़ दिया दम।

0
69

 

राजगढ़ से एक एएसआई की महिला मित्र की ब्लैकमेलिंग के कारण 15 दिन पहले जहर खाने के बाद शुक्रवार को मौत हो जाने का मामला सामने आया है।दरअसल महिला की ब्लैकमेलिंग से तंग करनवास थाने में पदस्थ एएसआई की जहर खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गयी है। एएसआई राजेन्द्र मालवीय को 15 दिन पहले गम्भीर हालत में भोपाल में एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।मृतक ने मरने से पहले एक महिला पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए थे, जिसको लेकर करनवास थाने में आरोपी महिला पर पुलिस ने धारा 384 के तहत मामला भी दर्ज किया गया था।एएसआई की मौत के बाद महिला पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

पुलिस के अनुसार,नरसिंहगढ़ की रहने वाली महिला गीता मेवाड़े है । वह पिछले कई दिनों से मृतक को ब्लैकमेल कर परेशान कर रही थी, इसी वजह से तंग आकर एएसआई राजेंद्र मालवीय ने सल्फास की 2 गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की थी।गम्भीर हालत में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी है।जहर फैलने से उनकी दोनो किडनियां खराब हो गयी थी।जिसके कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि राजेन्द्र की दोस्ती कुछ दिन पहले उनके गांव की रहने वाली महिला गीता से हुई थी।दोस्ती आगे बढ़ी और दोनो के सम्बन्ध गहरे हो गए।लेकिन उसके बाद से महिला ने एएसआई राजेन्द्र मालवीय को ब्लैकमेल करना चालू कर दिया था।जिसके कारण राजेन्द्र मानसिक रूप से तनावग्रस्त थे।अब पुलिस महिला के ऊपर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज करेंगी।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here