ट्रक और बस में भीषण टक्कर, 8 की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल

0
41

लखीमपुर, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 घायल है। हादसा उस वक्त हुआ जब ईशा नगर थाने के खमरिया पुल के पास धोरहरा से लखनऊ जा रही प्राइवेट बस और एक ट्रक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो की इलाज के दौरान जान चली गई।

ये भी पढ़ें- पटरी पर बैठकर खेल रहा था फ्री फायर गेम, ट्रेन से कटकर हो गई मौत

धौरहरा से करीब 50 यात्रियों को लेकर एक निजी बस सुबह करीब साढ़े सात बजे लखीमपुर आ रही थी, तभी शारदा नदी के पुल पर लखीमपुर की ओर से बहराइच जा रही एक ट्रक से टकरा गई। जानकारी के मुताबिक बस में 35-40 लोग सवार थे, जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त बस की रफ्तार बहुत तेज थी।

ये भी पढ़ें- बदसूरत कहने पर पति की हत्या, रातभर शव के साथ सोती रही पत्नी

हादसा कितना भीषण था इस बात का अंदाजा इसी बार से लगाया जा सकता है कि बस और ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पुलिस बल पहुंचा।

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here