बॉयलर फटने से फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 9 झुलसे

0
85

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में नए साल के पहले दिन बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। यहां एक केमिकल प्लांट में बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई जिसमें 9 लोग झुलस गए। हादसे में 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना तेज था कि आसपास के गांव में भी इसकी आवाज सुनाई दी। वही आग की लपटे और दुआओं से ही दिख रहा था।

ये भी पढ़ें- प्लेबॉय बनना चाहता था युवक, पर्चियों पर नाम-नंबर लिखकर घरों में फेंकी

अधिकारियों ने बताया कि जिंदल समूह की यह कंपनी इगतपुरी में मुंढेगांव के पास स्थित है। सुबह 11 बजे के आसपास फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ और यहां आग भड़क गई। जब तक यहां मौजूद वर्कर्स कुछ समझ पाते, आग फैलने लगी। कई चपेट में आ गए।

ये भी पढ़ें-  मोबाइल नहीं दिलाने पर छात्र ने लगाई फांसी, स्कूल कैंपस में मिला शव

अधिकारियों ने बताया कि जिंदल समूह की यह कंपनी इगतपुरी में मुंढेगांव के पास स्थित है। सुबह 11 बजे के आसपास फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ और यहां आग भड़क गई। जब तक यहां मौजूद वर्कर्स कुछ समझ पाते, आग फैलने लगी। कई चपेट में आ गए।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया और दुर्घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बाद में अस्पताल में भर्ती घायलों से भी मुलाकात की। शिंदे ने कहा, “जिंदल कंपनी में आग बहुत भीषण थी। आग लगने के पीछे का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। घटना की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी। इस घटना में 19 कर्मचारी घायल हुए थे और उनमें से तीन की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- पुजारी की हत्या कर किए टुकड़े, नदी में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

इस बीच मौके पर बचाव कार्य जारी है और घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। इलाके में भारी मात्रा में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया गया है कि कंपनी में स्थिति गंभीर है। आग के चलते बार-बार फैक्ट्री में तेज धमाके हो रहे हैं।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here