ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बीए की छात्रा से दुष्कर्म की वारदात हुई है। हैरान करने वाले बात तो ये है कि इस काम में सहेली ने आरोपी का साथ दिया है। उसकी सहेली ने ही नौकरी का झांसा देकर उसे आरोपी से मिलवाया था। आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। छात्रा के बेहोश होने के बाद आरोपी ने उसे रेप किया और उसकी सहेली इसका वीडियो बनाती रही। पीड़िता ने पुलिस में अपने साथ हुई इस वारदात क शिकायत की है।
ग्वालियर के उपनगर मुरार के सीपी कॉलोनी की रहने वाली 19 साल की युवती बीए की छात्र है। 2 फरवरी को वह किसी काम से कोर्ट गई थी। वहां उसे उसकी सहेली आयत खान मिली। छात्रा ने आयत से पार्ट टाइम जॉब की बात कही। इस पार आयत ने उसे बताया कि उसके दोस्त बलराम गुर्जर की काफी पहचान है और वह नौकरी लगवाने का काम करता है।
इसके बादआयत ने छात्रा को बलराम से मिलवाया था। इस दौरान बलराम ने छात्रा को कोल्ड ड्रिंक और चिप्स ऑफर की। उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला रखा था, जिसे पीने के बाद छात्रा बेहोश हो गई। इसके बाद दोनों उसे कार में लेकर जड़ेरुआ बांध के पास ले गए। वहां आरोपी उससे दुष्कर्म करता रहा। उसकी सहेली ने उसका वीडियो भी बना लिया।
आरोपियों ने किसी को नहीं बताने की बात कहकर जान से मारने की धमकी भी दी। इस कारण वह डरी-सहमी रही। हिम्मत करते हुए छात्रा ने मंगलवार शाम मुरार थाने पहुंचकर शिकायत की। मुरार TI शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि पीड़ित छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



