नई दिल्ली, ओडिशा GRP ने बुधवार को चलती ट्रेन में बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में सोना पकड़ा है। जीआरपी ने 4 यात्रियों से 32 किलो सोना बरामद किया है। पुलिस ने चरों लोगों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि ये लोग स्तःनीय दुकानदारों के लिए सोना लेकर जा रहे थे।
जीआरपी की टीम ने मुंबई-भुवनेश्वर कोणार्क एक्सप्रेस में छापा मारा। इस दौरान ट्रेन में सफ़र कर रहे 4 यात्रियों के पास से 32 किलोग्राम सोने के गहने मिले। अधिकारियों का कहना है कि मुंबई-भुवनेश्वर कोणार्क एक्सप्रेस में जब इन लोगों से गहनों से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो उनके पास कोई जवाब नहीं था। बाजार में इन गहनों की कीमत 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि यह चारों लोग मुंबई के ही निवासी हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह लोग स्थानीय दुकानदारों के लिए गहने लेकर जा रहे थे।चारों यात्री मुंबई से भुवनेश्वर आए थे और उनके साथ चार बैग थे जिनमें हर बैग में आठ किलोग्राम के सोने के गहने रखे थे। अधिकारी ने बताया कि वे मुंबई के सोने के सौदागरों के एक वर्ग के लिए काम कर रहे थे।



