मेदांता अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

0
194

हरियाणा: देश के नामी मेदांता अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अस्पताल के कॉल सेंटर पर एक कॉल आया, जिसमें अस्पताल को उड़ाने की धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में किसी सिरफिरे की शरारत लग रही है।

ये भी पढ़ें- ई-रिक्शा चालक को SI ने बेरहमी से पीटा वीडियो वायरल

मामला हरियाणा के गुरुग्राम का है। मिली जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात शख्स ने फोन कर अस्पताल में बम होने की सूचना दी थी। अस्पताल के डायरेक्टर संजीव गुप्ता ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मेदांता अस्पताल में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन पुलिस को अस्पताल से किसी प्रकार का बम या कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें- महिला के अंडरगारमेंट्स से मिला सुसाइड नोट, ससुरालवालों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल देश के नामी और बड़े अस्पतालों में से एक है। यहां वीआईपी, वीवीआईपी सहित विदेशों से भी लोग इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस कॉल डिटेल भी खंगाल रही है, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।

ये भी पढ़ें- गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने शराब के नशे में लगाई फांसी पुलिस मामले की जांच में जुटी।

कुछ दिन पहले ही गुरुग्राम स्थित एक कोठी में हैंड ग्रेनेड भी मिल चुके हैं। करीब 6 हैंड ग्रेनेड मिलने के मामले की जांच अभी भी चल रही है। इसके साथ ही दिल्ली से सटा होने के साथ ही साइबर सिटी गुरुग्राम खतरा बना रहता है। इस वजह से भी धमकी मिलने के बाद गुरुग्राम पुलिस पूरी तरह एक्टिव हो गई है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here