देवर से अफेयर में पति की हत्या, 17 महीने छिपाए रखा शव

0
99

रीवा: देवर के साथ अफेयर के चलते एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। उसने पति को समोसे की चटनी में जहर मिलाकर दे दिया। जिंदा रहने की कोई गुंजाइश ना बचे इसके लिए भाई ने ही अपने भाई का गला रेत दिया। इससे बात दोनों ने शव को 17 महीने तक छुपाए रखा। भूसा खत्म होने लगा तो शव को नाले में फेंका आए। कंकाल मिलने पर पुलिस ने जांच की तो हत्या का खुलासा हुआ और आरोपी गिरफ्तार हुए। घटना मध्यप्रदेश के रीवा की है।

ये भी पढ़ें – नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, नवजात को कंटीली झाड़ियों में फेंककर हुई फरार

जानकारी के मुताबिक, रंजना की शादी 4 साल पहले राम सुशील से हुई थी। रंजना उसकी दूसरी पत्नी थी। दोनों के बीच विवाद होता रहता था, इसी के चलते दो साल पहले वह अपने देवर गुलाब के करीब आ गई। दोनों के अफेयर के बारे में रामकुशल को पता चल गया। इसके बाद वह रंजना से मारपीट करने लगा।

गुलाब और रचना के बीच रामकुशल रोड़ा बन रहा था इसलिए दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की ठानी। मई 2021 में रंजना ने रामकुशल को समोसे की चटनी में जहर मिलाकर दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पति की मौत की खबर रंजना ने गुलाब को दी। गुलाब मौके पर पहुंचा और राम कुशल के जिंदा रहने की गुंजाइश को गला रेत कर खत्म कर दिया।

ये भी पढ़ें – बच्चे को लेने गई महिला के फाड़े कपड़े, निर्वस्त्र कर की पिटाई

इसके बाद दोनों ने उसके शव को बोरे में बांधकर भूसे के ढेर में छिपा दिया। कल 17 महीने बाद जब भूसा खत्म होने लगा तो दोनों उसके शव को नाले में फेंककर आ गए। 24 अक्टूबर को नाले में पुलिस को कंकाल मिला। कंकाल पर मिले कपड़े, कड़े और बाल के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश की तो गांव वालों ने उसकी पहचान राम कुशल के रूप में की।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पिछले कई महीनों से रामकुशल नजर नहीं आ रहा है, जबकि उसकी पत्नी गांव में ही रह रही है। ऐसे में पुलिस ने सबसे पहले पत्नी को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया। रंजना ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और देवर से अफेयर की बात भी बता दी। रंजना के बाद पुलिस ने आरोपी गुलाब को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here