इंदौर खजराना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार आरोपी से 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

0
173
mumbai police drugs

इंदौर।इंदौर की खजराना थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ को लेकर चली आ रही कार्यवाही के तहत मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी ब्राउन शुगर जावरा से इंदौर लेकर आया था।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गयी है।

दरअसल मामला खजराना थाना का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि महेश वाटिका के पास एक युवक ब्राउन शुगर के डिलीवरी देने के लिए आया हुआ है।सूचना पर पुलिस ने टीम गठित कर एक युवक रोहित पिता दिलीप निवासी युवक को हिरासत में लेकर तलाशी लेने पर आरोपी के पास 10 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त की है।रोहित मूलतः बाणगंगा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पूछताछ में रोहित ने बताया कि वह जावरा से ब्राउन शुगर खरीद कर लाया था और खजराना में एक युवक को डिलीवरी देने वाला था।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here