वकील ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, लड़ रहा था तलाक का केस

0
182
rape

इंदौर: इंदौर में एक युवती ने महिला थाने में अपने ही केस को लड़ रहे वकील पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है ।महिला को अपने पति से तलाक लेना इतना महंगा पड़ा गया कि उसका फायदा तलाक दिलाने वाले वकील ने ही उठाया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी कर दी है।

पुलिस के अनुसार,पीड़िता आरोपी वकील शैलेश जैन को 2018 से जानती है और अपने पति के खिलाफ लगाए गए तलाक के केस में आरोपी शैलेश जैन वकील था। केस के सिलसिले में जान पहचान के बाद से आरोपी शैलेश लगातार पीड़िता को अपने आप को तलाकशुदा बताकर उसे शादी के लिए दबाव बना रहा था। 2021 में आरोपी ने पीड़िता को एक कमरा किराए पर दिलाकर उसे नौकरी पर भी रख लिया और शाम को उसी कमरे पर पहुँच कर पीड़िता के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया।

जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसे शादी का वादा किया। शादी का झांसा देकर कई बार उससे दुष्कर्म करता रहा। जब आरोपी वकील द्वारा शादी से इंकार कर दिया गया तो पीड़िता द्वारा महिला थाने में एडवोकेट शैलेश जैन के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया गया है। महिला थाना पुलिस ने जांच कर आरोपी शैलेश जैन के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी वकील की तलाश की जा रही है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here