धारदार हथियार से युवक की हत्या, पुरानी रंजिश बताई जा रही वजह

0
350

इंदौर: इंदौर के भवरकुआं थाना क्षेत्र में युवक की हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि एक मंदिर के बाहर बदमाशों ने युवक की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं, अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि औद्योगिक इलाके पालदा तोल कांटे के पास युवक को अज्ञात बदमाशों से मौत के घाट उतर दिया है। मृतक की पहचान पारसी मोहल्ले में रहने वाले शुभम सिलावट के रूप में हुई है। शुभम पर आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। फिलहाल हत्या की वजह साफ़ नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस को शंका है कि पुरानी रंजिश के चलते ये हत्या की गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here