क्लासरूम में नमाज पढ़ती दिखी छात्रा, हिजाब पहनकर आती है कॉलेज, वीडियो वायरल

0
148

सागर, कर्नाटक से शुरू हुए हिजाब विवाद के बाद अब मध्यप्रदेश में नमाज विवाद आया है। प्रदेश के सागर जिले के डॉ हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में एक छात्रा का क्लासरूम में नमाज पढ़ते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू जागरण मंच ने इस पर नाराजगी जाहिर की है और विश्वविद्यालय प्रशासन से इसकी शिकायत की है। वहीं, विवाद के बाद विश्वविद्याल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- गाड़ी टकराने की बात पर हुआ था विवाद, तीन दिन बाद ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के बेटे की मौत

दरअसल, शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे एक छात्रा क्लासरूम में नमाज पढ़ती हुई दिखी। इस दौरान किसी छात्र ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। छात्रा दमोहं की रहने वाली है और बीएससी बीएड कर रही है। इस साल वह फाइनल ईयर में है। छात्रा रोज विभाग में हिजाब में आती है।

ये भी पढ़ें- पिगडंबर हत्याकांड में ग्रामीणों का अल्टीमेटम, मेदांता अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

इस मामले में सागर हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष उमेश सराफ ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच करने के साथ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं इस मामले पर विश्वविद्यालय सागर के मीडिया अधिकारी, विवेक जायसवाल ने कहा कि हामरे विश्वविद्यालय में फिलहाल कोई ड्रेस कोड लागू नहीं है, लेकिन एक शिक्षण संस्थान में नैतिक ड्रेस पहनकर आना जरूरी है।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here