उज्जैन बच्चा जेल से 6 कैदी भागे, 3 पकड़ाए

0
225
jail

उज्जैन: मध्यप्रदेश केउज्जैन के बच्चा जेल से कल रात 6 कैदी चौकीदार औऱ होमगार्ड के जवान की आंखों में मिर्ची डालकर फरार हो गए, जिमें से 3 को पुलिस पकड़ लाई है। वहीं 3 अब भी फरार है। भागने वाले 6 बाल कैदी सभी देवास के रहने वाले है। इन पर रेप और हत्या जैसे संगीन अपराध दर्ज है।

दरअसल, नियमानुसार सभी बाल कैदियों को रात 10 बजे लघुशंका के लिए छोड़ा जाता है। उसी समय इन 6 कैदियों ने चौकीदार औऱ होमगार्ड की आंखों में मिर्च डालकर चाबी निकाली और ताला खोलकर फरार हो गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।जिसके बाद पुलिस ने कई जगह दबिश दी। दबिश में एक कैदी देवास में अपने घर से, तो वहीं 2 कैदी को दताना मताना गाँव से गिरफ्तार कर लिया है बाकी 3 फरार कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here