इंदौर: मध्यप्रदेश में 19 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए है। मंडला कलेक्टर हर्षिका सिंह को इंदौर नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। वही इंदौर निगमायुक्त रही प्रतिभा पाल को रीवा कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा भोपाल, शाजापुर, दमोह, झाबुआ, नीमच के कलेक्टर भी बदले गए हैं।





