पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष के अश्लील फोटो वायरल होने के मामले में नया मोड़,आरोप लगाने वाली महिला और उसका साथी ब्लैकमेलिंग के मामले में गिरफ्तार।

0
281

मध्यप्रदेश बीजेपी पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष रहे भगत सिंह कुशवाहा के साथ ब्लैकमेलिंग के मामले में महिला और उसके साथी को गिरफ्तार करने की खबर सामने आ रही हैं।भोपाल क्राइम ब्रांच दोनो को सिवनी जिले से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार हुए आरोपियों में एक महिला औऱ उसका साथी माधव बघेल जो कि कथित रूप से पत्रकार बताया जा रहा हैं।कुशवाहा ने निजी फ़ोटो वायरल करने व 5 करोड़ की डिमांड करने का आरोप लगाया था।

दरअसल कुशवाहा के साथ महिला निजी फ़ोटो वायरल हो जाने के बाद उन्हें बीजेपी ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था। पार्टी ने आदेश जारी न करते हुए उनसे इस्तीफा ले लिया था।जिसके बाद अब कुशवाहा ने उल्टा महिला और उसके साथी के खिलाफ सेक्सटॉर्शन का आरोप लगाया था।जिसके बाद उन दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here