महिला का नहाते हुए बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर करता रहा दुष्कर्म

0
93

भोपाल, मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल में महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उससे पांच महीने तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने महिला का नहाते हुए वीडियो बना लिया था। फिर वह उसी वीडियो से ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है। पीड़िता ने पुलिस में इसकी शिकायत की है जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- शादी के एक महीने बाद जेवर, नगदी लेकर भागी, पति को कहा- तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहती

पुलिस ने बताया कि २७ साल की महिला का पति प्राइवेट नौकरी करता है। उसके तीन बच्चे है। महिला ने पुलिस को बताया कि अगस्त 2021 में पड़ोस में रहने वाले परिचित फैजल ने नहाते समय मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया था। फिर वह उसी वीडियो को लेकर महिला को ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म करता रहा।

ये भी पढ़ें-  पति की हत्या कर शारीर के किए टुकड़े, बाथरूम में गाड़ा धड़

परेशान होकर महिला ने बुधवार को इस घटना की जानकारी अपने पति को दे दी, जिसके बाद दंपति ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here