हरदा: मध्यप्रदेश के हरदा में डेढ़ साल के मासूम की डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी बहन के साथ खेल रहा था और परिजन अपने-अपने कामों में लगे हुए थे। बहुत देर तक जब मासूम की आवाज नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच मासूम टब में डूबा मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें –बावड़ी हादसे में अब तक 35 की मौत, रेस्क्यू में जुटी सेना
जानकारी के मुताबिक, दीपक प्रजापति ईट बनाने का काम करते हैं। उनका डेढ़ साल का इकलौता बेटा महेंद्र प्रजापति खेलते खेलते टब में डूब गया। महेंद्र की एक बहन स्कूल गई हुई थी और दूसरी के साथ हुआ खेल रहा था। परिजन भी अपने काम में लगे हुए थे। कुछ देर तक जब बच्चा लापता रहा तो परिजनों ने आसपास उसकी तलाश की। इस दौरान वह बाथरूम में रखे टब में पड़ा मिला।




