शहडोल से खाकी की बर्बरता का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे पुलिस ने दो युवकों को झूठे आरोप में थाने ले जाकर बेरहमी से पीटा।पुलिस की पिटाई से दोनो युवकों के शरीर में लगे गहरे निशान आये है।अब इस मामले की शिकायत युवकों ने जिले के एसपी से लेकर डीजीपी तक की है और न्याय की गुहार लगाई है।
दरअसल धनपुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले राज कुमार महरा और अजय विश्वकर्मा ने क्षेत्रीय पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि 25 मार्च के दिन ज्वालामुखी मंदिर के पास एक पान के टपरे में खड़े थे, तभी धनपुरी पुलिस दल बल के साथ आकर दोनों को सट्टा खिलाने के झूठे आरोप में थाने ले गई। जहां कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को जानवरों की तरह पीटा।जिससे युवकों के शरीर में मारपीट के गहरे जख्म हो गए।इस मामले दोनो युवको ने न्याय की आस लगाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की है।



