पंजाब: पंजाब में एक पिता ने अपने ही बेटे का अपहरण कर लिया। शख्स अपनी बहन की सूनी गोद भरना चाहता था। इसके लिए वह बच्चा गोद देने के लिए बच्चे दबाव बना रहे थे। वह नहीं मानी तो बचे का अपहरण के लिया। महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
ये भी पढ़ें- इंदौर में युवक की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना अंबाला जिले की है। पीड़िता की शादी 10 महीने पहले बराड़ा में उमेश कुमार के साथ हुई थी। उसकी बड़ी ननद ममता की शादी को 20 साल हो गए हैं, लेकिन उसके पास कोई बच्चा नहीं है। जब पीड़िता गर्भवती हुई थी तभी से ससुराल वाले होने वाले बच्चे को उसकी ननद को देने की बात करने लगे थे। दिवाली के दिन भी सास व पति ने मारपीट की थी।
ये भी पढ़ें- चलती ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
31 जनवरी को उसने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद 13 फरवरी की रात को पति उमेश, सास व ननद ने बच्चा मांगना शुरू कर दिया। मना करने पर उसे पीटा गया. 14 फरवरी को अपने पिता व भाई को बराड़ा बुलाया और इस मामले की शिकायत लेकर बराड़ा की पुलिस चौकी में गई थी। इसी बीच पति व ससुराल वाले 15 दिन के बच्चे को लेकर गायब हो गए। बराड़ा पुलिस के जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। अभी बच्चे का पता नहीं चला है।



