पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में फिर मोबाइल की रील देखकर रियल घटना हुई है। मोबाइल पर सुसाइड का वीडियो देखने के बाद एक बच्चा फंदे से लटक गया। गला दबने से जब वह जोर से चीखा तो परिजन दौड़कर उसके कमरे में पहुंचे। बच्चे को फौरन फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया। बच्चे की गंभीर स्थिति में इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें- तीन महीने से नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा चाचा, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
घटना सौसा गांव की है। यहां रहने वाला 11 साल के मोहम्मद अफरान के परिजन मोबाइल में वीडियो देख रहे थे। उसमें फंदा लगा सुसाइड करने का सीन था। अफरान ने यह देखा और दूसरे कमरे में चला गया। यहां उसने वीडियो में देखे सीन की तरह ही गमछा से फंदा बनाया और पंखे से लटक गया।
ये भी पढ़ें- दरोगा के घर से चुराई CISF की वर्दी, उसी को पहन चोरी करते थे बदमाश
इस पर जब अफरान का गला दबने लगा तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आवाज सुन दूसरे कमरे में बैठे परिजन शोर सुन अफरान के कमरे में पहुंचे तो उसे फंदे से लटका पाया। अफरान तड़प रहा था और हाथ-पैर फेंक रहा था। परिजन तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल ले गए। अस्पताल में भर्ती अफरान की हालत गंभीर है।



