विधायक के बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, ब्लैकमेल कर 15 लाख रुपये भी ऐंठे

0
440

दौसा: राजस्थान के एक विधायक के बेटे पर दोस्तों सहित नाबालिग के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगा है। आरोप है कि विधायक के बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर 10वीं में पढ़ने वाली नाबालिग से गैंगरेप किया। इन लोगों ने उसका वीडियो भी बनाया और फिर ब्लैकमेल कर उससे 15 लाख रुपये भी ले लिए। इतना ही नहीं, इन्होने नाबालिग को धमकाया भी था कि कानों हमारा कुछ नहीं कर सकता। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक़, नाबालिग की फेसबुक के जरिए अलवर के रहने वाले विवेक शर्मा से हुई थी। विवेक ने राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से कांग्रेस विधायक जौहरीलाल मीणा के बेटे दीपक और नेतराम समेत दो अन्य युवकों के साथ मिलकर नाबालिग को नशे की गोली दी। इसके बाद उसे होटल में ले जाकर गैंगरेप किया। इस दौरान मुख्य आरोपी विवेक ने रेप का वीडियो बना लिया।

इसके बाद विवेक ने वीडियो बताकर नाबालिग से कई बार रेप किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसों की डिमांड की। नाबालिग ने डरकर मां के गहने और करीब 15.40 लाख रुपये विवेक को दे दिए। परिजनों को जब घर से गहने और पैसे गायब मिले तो पुलिस में इसकी शिकायत। पुलिस की जांच में बात विवेक तक पहुंची। इसके बाद पुलिस ने विवेक से पूछताछ की तो उसने बताया कि नाबालिग ने ही उसे गहने लाकर दिए हैं।

इसके बाद भी आरोपी नाबालिग को ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप करता रहा। जब नाबालि कमजोर हो गई और उसकी तबीयत ज्यादा खराब हुई तो उसने परिजनों को पूरी बात बताई। पीड़िता ने मां को बताया कि अश्लील वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद परिजन मंडावर (दौसा) थाना पहुंचे और मामला दर्ज करवाया।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here