चित्तौड़गढ़: ऑनलाइन गेम की लत युवाओं पर हावी होती जा रही है। युवा ऑनलाइन गेम्स के इतनी आदी हो चुके हैं कि आत्महत्या जैसा कदम उठाने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। अब ये गेम्स दिमाग पर भी असर डालने लगे है। एक युवक को ऑनलाइन गेम की ऐसी लत लगी कि उसे रस्सी से बांधना पड़ा। फ्री फायर के चक्कर में वह पागलों जैसी हरकतें करने लगा। हाईवे पर वाहन चालकों को रोककर हैकर-हैकर चिल्लाने लगता।
ये भी पढ़ें- नाबालिग के साथ अंकल ने ही कर डाली ज्यादती, मां के साथ अस्पताल गई, तो वार्ड बॉय ने की दरिंदगी
दरअसल, राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के भदेसर का रहने वाला 22 साल का इरफान अंसारी कुछ दिन पहले ही बिहार से आया था। उसे घंटों फ्री फोरे गेम खेलने की आदत है। गुरुवात रात को गेम खेलते हुए उसका मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद उसकी हालत पागलों जैसी हो गई। बार-बार हैकर आया, पासवर्ड चेंज और आईडी लॉक जैसे शब्द बोल रहा। रात भर उसे समझाया गया लेकिन कोई असर नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें- क्लासरूम में नमाज पढ़ती दिखी छात्रा, हिजाब पहनकर आती है कॉलेज, वीडियो वायरल
सुबह होते ही वह हाईवे पर दौड़ने लगा। वाहन चालकों को रोककर आईडी हैक करने की बात कहने लगा। इससे उसके दोस्त पकड़कर लाए और एक खाट पर रस्सी से बांध दिया। वह गेम की दुनिया से बाहर ही नहीं निकल पा रहा था। उसकी मानसिक हालत बिगड़ गई और वह मोबाइल चोरी होने की बात कहने लगा।



