राजगढ़ से एक युवक और महिला को पेड़ से बांधकर पिटाई करने का मामला सामने आया है।इन दोनो को महिला के पति ने ही पीटा है।दरअसल पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रँगे हाथों पकड़ लिया था।जिससे आग बबूला हुआ पति दोनो को जंगल लें गया और वहा एक पेड़ से बांध दिया।फिर दोनो को पीटा।घटना के वक़्त मौके पर भीड़ जमा हो गयी लेकिन किसी ने भी उन्हें बचाने का प्रयास नही किया।
बताया जा रहा है कि घटना राजगढ़ के सुठालिया गांव की है।घटना की जानकारी मिलने पर सुठालिया थाना पुलिस मौके पर पहुँची और बंधक बने पुरुष और महिला दोनो को थाने ले आयी।यहाँ पर महिला और उसके प्रेमी ने अज्ञात दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने का केस दर्ज करवा दिया है।



