एकसाथ 4 लाश मिलने से हडकंप, परिजनों ने TI पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

0
171
vidisha

विदिशा: विदिशा के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक ही दिन में एक साथ 4 लाशें मिलने से हड़कंप मच गया है। यहां पर दो युवकों का शव फांसी पर लटकता मिला है, जबकि दो लोगों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होने की बात पुलिस कह रही है। हालांकि अभी तक चारों की मौत की वजह सामने नहीं आ पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, घटना शनिवार सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र की है। यहां एक युवक की मौत राम लीला क्षेत्र में, 2 युवक की रायपुरा और किरी मोहल्ला क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। तलैया मोहल्ला के चेतन कुशवाहा ने फांसी लगा ली है। तो वहीं, रायपुरा बस्ती के हरीश अहिरवार का भी शव फांसी पर लटका मिला है। उसी तरह रायपुरा इलाके के एक अन्य व्यक्ति राजू कुशवाहा का भी शव मृत अवस्था में पाया गया।

रामलीला क्षेत्र में अजय सक्सेना नामक युवक भी मृत हालत में पाया गया।पुलिस को अजय सक्सेना की मौत संदिग्ध नजर आ रही है।अजय के परिजनों ने महिला थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें किसी व्यक्ति का नाम लिखा है।मृतको के परिजनों का आरोप है कि महिला थाना की टीआई उसे प्रताड़ित कर रही थी। बार-बार थाने बुला रही थी, जिससे वह परेशान चल रहा था।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here