गुना: मध्य प्रदेश के गुना में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें – ओवरटेक करते समय पलटी डिप्टी कलेक्टर की कार, हालत नाजुक
जानकारी के मुताबिक, कार देपालपुर से आगरा की तरफ जा रही थी, तभी चाचौड़ा गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया है। हादसे में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने से कार अनियंत्रित हो गई।




