
भोपाल के बैरसिया में भाजपा नेत्री निर्मला देवी शांडिल्य की गौशाला में सेकड़ो से हज़ारों की संख्या में मृत गायों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है।यहाँ पर रविवार को गौशाला में बने कुँए में 20 गायों के शव मिले तो वही 80 से ज्यादा गायों कंकाल और शव मैदान में पड़े हुए मिले है।इस घटना की जानकारी लगने के बाद बड़ी संख्या में लोग और ग्रामीण यहाँ इकट्ठा हो गए है।घटना के कारण ग्रामीणों में रोष भी देखने को मिला है।वहीं कलेक्टर ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद अब गौशाला का संचालन प्रशासन के हाथों में ले लिया है।
इस घटना के विरोध को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। लोगों कि मांग है कि दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। भाजपा नेता निर्मला देवी 20 साल से गौशाला का संचालन कर रही हैं। अभी गौशाला में 250 गाय हैं। वही इस मामले में अब राजनीति भी गरमा गई है।कांग्रेस का आरोप है कि गौशाला का संचालन भाजपा नेता कई साल से कर रही हैं। निर्मला देवी खुद को भाजपा नेता बताती हैं।वही लोगों का कहना है कि पिछले 15 दिन में बड़ी संख्या में गायों की मौत हुई है। प्रशासन की टीम गायों के शव की गणना करने में जुटी है।कलेक्टर का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। गायों की मौत का कारण जानने के लिए कुछ गायों के शवों का परीक्षण भी कराया जाएगा।



