इंदौर: इंदौर में नाबालिग युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने वाले पब को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिला कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर इंदौर के C21 मॉल के पीछे औऱ बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहा क्षेत्र मे 3 पब पर चापामार कार्रवाई की गई है। दरअसल जिला प्रशासन को लगातार इन तीनों ही बार और पब से लगातार शिकायतें मिली थी कि यहां पर अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थी और युवाओं को नशे की ओर धकेला जा रहा है। जिस पर कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने ट्रांस पब और इंफिनिटिव होटल स्थित होबनॉब बार और बॉलीवुड ठेका बार को एसडीएम अक्षय सिंह मरकाम द्वारा सील करने की कार्रवाई की है।



