युवती को होटल में बंधक बनाकर किया तीन दिन दुष्कर्म,पिता को भेजे आपत्तिजनक फ़ोटो।

0
74

इंदौर के भवरकुआँ थाना क्षेत्र से एक छात्रा के साथ होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।युवती की शिकायत पर जयपुर के रहने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार लिया गया है।युवती के अनुसार,मेसेजिंग एप के जरिये दोनो में दोस्ती हुई थी।

पुलिस के मुताबिक,पीड़िता इंदौर में पढ़ाई करती है औऱ भवरकुआँ के एक होस्टल में रहती है।युवती ने बताया कि दोस्ती होने के बाद करीब 4 माह तक दोनो में सामान्य बातचीत हुई।11 मार्च को आरोपी इंदौर आया और यहाँ भवरकुआँ क्षेत्र में होटल इमरलेण्ड बुक किया और यहाँ युवती को मिलने के बहाने बुलाया।फिर बंधक बनाकर तीन दिन तक दुष्कर्म किया।इतना ही नही आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फ़ोटो वीडियो भी बना लिए।औऱ युवती के पिता को भेज दिए।जिसके बाद युवती ने युवक के खिलाफ़ शिकायत दर्ज करवाई।पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here