ससुराल ले जाने आया था पति, मना करने पर पत्नी को किया आग के हवाले

0
25

सीहोर, ससुराल जाने से मना करने पर एक पति ने पत्नी को ज़िंदा जलाने की कोशिश की। पत्नी को पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के बाद पति वहां से भाग निकला। गंभीर रूप से झुलसी महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला मध्यप्रदेश के सीहोर में अपने मायके में रह रही थी। शुक्रवार को उसका पति उसे लेने के लिए गया था, जहां महिला ने जाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें- दवा सुंघाकर महिला को किया बेहोश, कानों के कुंडल लूटकर ले गए बदमाश

जानकारी के मुताबिक़, सीहोर में रहने वाली दीक्षा की शादी 2016 में उज्जैन में राजेश मालवीय से हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच सब ठीक चल रहा था लेकिन कुछ सालों बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। दोनों का कोई बच्चा भी नहीं है। आए दिन होने वाले विवाद से दीक्षा परेशान हो गई और मायके में आकर रहने लगी। राजेश वहां जाकर भी उससे विवाद करने लगा। वह मायके जाकर उसे धमकाता और उसके साथ मारपीट करता था।

ये भी पढ़ें- दवा सुंघाकर महिला को किया बेहोश, कानों के कुंडल लूटकर ले गए बदमाश

15 दिन पहले भी उसने‎ सीहोर आकर पत्नी की पिटाई की थी। दीक्षा के सिर में चोट आई थी। शुक्रवार को फिर वह सीहोर पहुंचा और दीक्षा से विवाद किया। इस दौरान उसने दीक्षा पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और फरार हो गया। इस घटना में दीक्षा गंभीर रूप से झुलस गई। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर उसे अस्पताल ले गए। दीक्षा की हालत को देखते हुए उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here