प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे से लगाई फाँसी,मौत से पहले वीडियो बनाया,कहा-एक साथ जलाना।

0
179

नीमच से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जिसमें एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों का शव जंगल में एक ही फंदे से लटका मिला है।फांसी लगाने से पहले उन्होंने गले में फंदा डालकर एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात कही है।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू करदी है।

मामला दरअसल नीमच के रामपुरा थाना क्षेत्र के डायली गांव का है।यहाँ जंगल मे लड़का लड़की दोनो के शव को फंदे पर लटके देख ग्रामिणो ने पुलिस को सूचना दी।लड़के पर लड़की के अपहरण का मामला दर्ज है। बताया जा रहा है लड़की नाबालिग है।दोनो के बीच प्रेम प्रसंग था।परिवारवाले इस बात के खिलाफ थे।इसलिए दोनो ने फांसी लगाकर जान दे दी।बताया जा रहा है कि मरने से पहले दोनो ने वीडियो बनाया जिसमे कहा है कि हम अपनी मर्ज़ी से यह कदम उठा रहे है।मरने के बाद दोनो को साथ जलाना।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here