बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सोमवार रात दोनों घर से निकले थे, जिसके अगले दिन दोनों के शव मिले है। बताया जा रहा है कि दोनों के परिजन मिलने-जुलने पर विरोध करते थे। इस बात से दोनों परेशान थे। इसी के चलते दोनों ने ये कदम उठाया है।
ये भी पढ़ें- साँची पॉइंट पट तलवार लेकर घुसे बदमाश, तहस-नहस किया सामान
बोईरडीह के राजेश कुमार निषाद का पास के ही गांव की एक नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध था। दोनों आपस में काफी बातचीत भी किया करते थे। दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे। घरवालों को भी इस बात की जानकारी थी, लेकिन वह विरोध करते थे। लड़की के घरवालों ने कहा था कि जब तक बालिग नहीं हो जाती, तब तक इस बारे में विचार भी नहीं किया जा सकता है। वो लड़के से बातचीत करने से मना करते थे।
ये भी पढ़ें- सरकारी स्कूल के छात्रों का आरोप- ‘वंदे मातरम्’ बोलने पर डांटती है प्रिंसिपल, विरोध में लगाए नारे
इधर, सोमवार को दोनों अपने-अपने घर से लापता हो गए थे। देर रात तक घर ही नहीं लौटे, जिसके बाद परिजन इनकी तलाश कर रहे थे लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। इस बीच मंगलवार को सहगांव के कुछ लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दी की दोनों ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी जानकारी दी गई। दोनों के शव सहगांव के जंगल में पेड़ से लटके हुए मिले।



