सोते हुए परिवार पर गिरी छत,माँ बेटी की हुई मौत।

0
131

ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के कृष्णानगर इलाके में बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हो जाने का मामला सामने आया है।यहाँ दो बेटियों के साथ सो रही मां पर मकान की छत टूटकर गिर गई। इसमें मां -बेटी की मौत हो गई। वहीं एक बेटी घायल हुई है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि उषा शाक्य बल्लू नामक व्यक्ति के मकान में किराए से अपने परिवार के साथ रहती थी। उसका पति राकेश शाक्य ट्रक ड्राइवर है। यह मकान बल्लू प्रजापति ने करीब 3 साल पहले बनवाया था। बुधवार की रात वह परिवार के अन्य सदस्यों और अपने बच्चों के साथ सो रही थी। तभी रात ढाई बजे के करीब मकान की छत टूटकर गिर गई।। मां बेटी को संभलने का मौका नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी पड़ोसियो ने पुलिस को दी थी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन उन्हें मां बेटी की लाश ही मिली। हादसा कैसे हुआ इसको लेकर स्थिति फिलहाल साफ नहीं है।वही एक बेटी गम्भीर घायल है जिसका इलाज चल रहा है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here