पन्ना: देश में टाइगर स्टेट का दर्जा रखने वाले मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में टाइगर की मौत हो गई। पन्ना टाइगर रिजर्व के एक युवा बाघ का शिकारियों ने शिकार कर दिया है। शिकारियों का शिकार करने का तरीका बेहद डरावना है। बाघ फांसी के फंदे से लटका मिला है। घटना छतरपुर जिले के उत्तरवन मंडल क्षेत्र की है। बाघ यहां कैसे आया, उसे लोहे के मजबूत तार से फंदे पर कैसे लटकाया गया, इसको लेकर मौके पर टीमें पड़ताल में जुटी हैं।
ये भी पढ़ें- तीन साल से फरार गैंगस्टर गिरफ्तार, पांच हत्याओं का है आरोपी
बुधवार सुबह पन्ना रेंज के लक्ष्मीपुर से विक्रमपुर के जंगल में एक बाघ पेड़ से फंदे पर झूलता मृत अवस्था में मिला है। सुबह-सुबह इसकी जानकारी सामने आने पर वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बाघ के शिकार की आशंका जताई जा रही हैं। यह इलाका वन्य प्राणियों के लिए सुरक्षित माना जाता है। जानकारी के लगते ही वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंच चुके हैं।
ये भी पढ़ें- CM हाउस के नाम से फोन कर मांगे 1.11 करोड़ रुपये, ED की रेड रोकने के लिए की डिमांड
उत्तरवन मंडल क्षेत्र में घटना होने की वजह से पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। पेड़ पर गाड़ी के क्लिच वायर का फंदा पेड़ पर कैसे लग गया। भारी-भरकम टाइगर जैसे प्राणी की गर्दन फंदे में कैसे फंस गई, इन बिंदुओं को खंगालने में विभाग जुटा हुआ है।



