बीना: खाना खाते समय टोल प्लाजा पर एक कर्मचारी की मौत हो गई है। कर्मचारी खाना खाने बैठा था। उसने टिफिन खोला, खाना खाना शुरू किया, दीवार से टीका और कुर्सी से गिर गया। इसके बाद उठा ही नहीं। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना मध्यप्रदेश के बीना की है।
ये भी पढ़ें – अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, एक महिला सहित चार की मौत
पुलिस ने बताया कि उदल यादव टोल प्लाजा पर गार्ड के पद पर तैनात था। ड्यूटी के दौरान खाना खाते समय अचानक गिर गया और उसकी मौत हो गई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि कर्मचारी खाना खाने के लिए टिफिन खोलता है और खाना खाना शुरू कर देता है। तभी अचानक कुर्सी से गिर पड़ता है। उसके साथी उसे अस्पताल लेकर जाते हैं, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।




