लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया है। यहां हजरतगंज इलाके में एक दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग दीवार के पास में ही टेंट लगाकर रह रहे थे। हादसे के समय मौके पर 15 लोग वहां मौजूद थे। सभी लोग झांसी के रहने वाले बताए जा रहे है। इस घटना पर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। सीएम ने मृतकों को चार-चार लाख रुपये देने का ऐलान किया है।
ये भी पढ़ें- Audio Bulletin: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म – धर्म छिपाकर दो बच्चे के पिता ने युवती को फंसाया
जानकारी के मुताबिक़, मजदूर कैंट एरिया में आर्मी कैंपस की पुरानी दीवार के सहारे झोपड़ी में रह रहे थे और नई बाउंड्रीवाल के निर्माण कार्य में लगे थे। रात करीब 12 बजे ये दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके नीचे दबने से 9 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं, 6 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें- Audio Bulletin: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म – धर्म छिपाकर दो बच्चे के पिता ने युवती को फंसाया
लखनऊ ईस्ट की डीसीपी प्राची सिंह ने बताया कि रात में 12 बजे मकान की दीवार गिर गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं, तीन बच्चें और तीन पुरुष हैं। लखनऊ में तेज बारिश के कारण यह हादसा हुआ था। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग मजदूर हैं। वे दीवार के निर्माण का कार्य कर रहे थे। काफी समय से यहां पर निर्माण का कार्य चल रहा था. मजदूर यहां पर अपने परिवार के साथ रह रहे थे।
ये भी पढ़ें- सांप के डंसने पर बाबा के पास ले गए परिजन, दो मासूमों की हो गई मौत
हजरतगंज इलाके में काफी पुराने मकान हैं। ये मकान करीब 100 साल पुराना बताया जा रहा है। बारिश के चलते मकान की पूरी दीवार ढह गई, जिसमें करीब 15 लोग दब गए। इस पूरे इलाके में काफी छोटी गलियां हैं, इसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। कोशिश की जा रही है कि तेजी से काम चले और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला जाए।



