कानपुर में बेकाबू बस ने राहगीरों को रौंदा, 6 लोगों की मौत

0
167

कानपूर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार रात हुए दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 9 लोग घायल हुए हैं। दरअसल घंटाघर से टाटमिल चौराहे की ओर जा रही एक इलेक्ट्रिक बस बेकाबू हो गई और कई गाड़ियों को टक्कर मारते हुए राहगीरों को रौंद दिया। घटना टाट मिल चौराहे के पास रात करीब 11:30 बजे की है।

पूर्वी कानपुर के डीसीपी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एंबुलेंस भेजी गई। इस दुर्घटना में कम से कम 5 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घयल हुए। उन्होंने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि पुलिस बस चला रहे ड्राइवर की तलाश और राहत कार्य में जुटी है।

इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी उस घटना पर शोक जताते हुए लिखा, ‘कानपुर से सड़क हादसे का बहुत ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।’

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए कहा, ‘कानपुर में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। परमपिता दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं।’

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here