गेस्ट हाउस में आपत्तिजनक हालत में मिले 10 युवक युवतियां, बड़ी मात्रा में अश्लील सामग्री भी बरामद

0
1403

मथुरा। उत्तर प्रदेश पुलिस ने  मथुरा जनपद के गोवर्धन कस्बे में स्थित दो गेस्ट हाउस  पर छापा मारकर युवक-युवतियों के पांच जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है।‌ मौके से पुलिस को काफीअश्लील सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों गेस्ट हाउसों के संचालकों को भी गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया, सौंख अड्डा के समीप स्थित श्रीकृष्ण सेवा सदन एवं पावन धाम सेवा सदन नाम से संचालित दो गेस्ट हाउस पर छापे मारकर क्रमश: दो और तीन जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके से भारी मात्रा में अश्लील साहित्य एवं सीडी आदि सामग्री मिली। पुलिस ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को बुलाकर सभी कमरों के फॉरेंसिक साक्ष्य भी जमा किए।

टीम के उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने एक गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर भी जांच के लिए जब्त कर ली है और दोनों गेस्ट हाउसों के संचालकों सहित सभी युवक-युवतियों से पूछताछ के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here