दो लाख रुपये नहीं मिलने पर पत्नी की जलाकर कर दी हत्या, दहेज़ के लिए करते थे प्रताड़ित

0
107

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद में दहेज़ के लिए एक महिला के हैवानियत हुई है।.ससुरालवालों ने महिला को सिर्फ इसलिए मार दिया क्योकि उसके मायके वालों ने दहेज़ के दो लाख रुपये नहीं दिए। बस इसलिए ससुरावालों ने महिला को ना सिर्फ जलाकर मार डाला, बल्कि उसकी लाश को भी गायब कर दिया। ये भयानक घटना काको थाना क्षेत्र के मनियावा की है।

​​​​​​बुधवार सुबह करीब 9 बजे पड़ोसियों ने मायके वालों को जानकारी दी। आननफानन में बेटी के ससुराल पहुंचे तो देखा घर में कोई नहीं है। पड़ोसियों ने बताया कि सब लोग घर छोड़कर फरार हो चुके हैं। इसके बाद महिला की मां चीखने-चिल्लाने लगी। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान मनियावा गांव निवासी ज्योति कुमार सिंह की पत्नी प्रियंका कुमार के रूप में हुई है।

मृतका की मां संजू देवी का कहना है कि लगभग 10 साल पहले प्रियंका कुमारी की शादी ज्योति कुमार से हुई थी। ज्योति खेती करता था। शादी के कुछ माह बाद ही उसका पति दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। हमलोग अपने सामर्थ्य के अनुसार, उनकी हर छोटी-छोटी डिमांड पूरी करते थे। इस दौरान दो बच्चे भी हुए। लेकिन पिछले 6 माह से ज्योति मेरी बेटी से 2 लाख रुपये की डिमांड करने लगा।

हमलोगों ने दहेज मांगे जाने की शिकायत ज्योति के माता-पिता से की तो उन लोगों ने भी दहेज देने की बात कही। इसके बाद ज्योति ने जान से मारने की धमकी भी दी। इसी बात को लेकर मंगलवार देर रात पति-पत्नी में कहासुनी हुई। प्रियंका ने विरोध किया तो ज्योति ने उसे जलाकर मार डाला और लाश गायब कर दिया। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here